रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। विधानसभा परिसर स्थित कुटे धरनास्थल पर झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय महाधरना आयोजित हुआ, जिसमें हजारों शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए। शिक्षकों ने 75% अनुदान वृद्धि पर कैबिनेट की सहमति और अधिसूचना जारी होने तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान प्रपत्र नहीं भरने का संकल्प दोहराया। धरना के बाद मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 31 दिसंबर तक निर्णय नहीं हुआ तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में हजारों शिक्षक अर्धनग्न होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मंगलवार को धरना में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। संस्कृत शिक्षक पीले वस्त्र में और मदरसा शिक्षक टोपी पहनकर शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर वित्तरहित संस्थानों की उपेक्षा कर रही है। मंच संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.