जहानाबाद, अगस्त 22 -- कुर्था निज संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक- शिक्षकेत्तर महासंघ के आह्वान पर शनिवार को शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी लगाकर सरकार के प्रति विरोध जताया। आंदोलन के दौरान कर्मियों ने वेतन एवं पेंशन लागू करने, पिछले आठ वर्षों के बकाया अनुदान का भुगतान करने तथा शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शीघ्र कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. वीरेंद्र सिंह, डा. विश्राम सिंह, डा. प्रेमचंद प्रसाद एवं प्रो रामानुज प्रसाद ने कहा कि सरकार को संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की मांगों पर गंभीरता...