वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद कई संगठनों ने नो-यूपीआई का आह्वान वापस लिया
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यूपीआई से 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4 फीसदी एमडीआर लागू किए जाने को लेकर देश के कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के साथ पहुंचे व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में इसे लागू न किए जाने और इसकी दर कम किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने इससे छोटे दुकानदारों पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से भी अवगत कराया। वित्त मंत्री से मिले आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को प्रस्तावित नो-यूपीआई का आह्वान वापस लेने की बात कही है।कर्तव्य यह भी पढ़ें- यूपीआई भुगतान के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री और व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.