नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर गेहूं और धान किसानों को दिए जाने वाले बोनस संबंधी केंद्र सरकार के परामर्श पर झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि द्रमुक पार्टी इसके जरिये खुद को किसानों और तमिलनाडु के लोगों के रक्षक के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।सोशल मीडिया मंच एक्स पर सीतारमण ने स्टालिन पर व्यय सचिव वी. वुअलनाम के नौ जनवरी को सभी राज्य सरकारों को लिखे गए पत्र की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया और कहा कि जहां अधिकांश राज्य सरकारों ने चाहे वे किसी भी दल की हों, पत्र के उद्देश्य को समझा और सहकारी संघवाद की भावना से प्रतिक्रिया दी। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी: नितिन नवीन वहीं, केवल मुख्यमंत्री स्टालिन न...