देहरादून, फरवरी 18 -- उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ठगों ने अब आम जनता को ठगने के लिए देश के कद्दावर नेताओं और बड़े उद्योगपतियों के नाम का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामलों में साइबर ठगों ने सूबे के एक मशहूर मिठाई कारोबारी और चमोली के एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए करीब 48.66 लाख रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला केस पहला केस देहरादून का है। यहां आनंदम स्वीट्स के मालिक आनंद स्वरूप गुप्ता निवासी नेहरू रोड, डालनवाला ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। 9 फरवरी को एक अनजान युवक ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 24.95 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.