पलामू, अप्रैल 30 -- पाटन। छतरपुर के विधायक सह झारखंड राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सिरमा के इनक्रेडिबल नेशनल स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं को पठन- पाठन के लिए विवेकाधीन मंत्री निधि से पचास-पचास हजार रुपये की वितीय सहायता प्रदान की है। केल्हार की शिवांशी श्रेया, श्रुति श्रेया, हिसरा-बरवाडीह की विश्वास चंद कुमार, उताकी के सुधांशु कुमार सिंह, किशुनपुर के रंजन यादव के खाते में राशि प्राप्त हुई है। खाते में राशि आने पर छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के प्राचार्य अंकिता दुबे एवं विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी का इजहार करते मंत्री का आभार जताया है। अंकिता दुबे ने कहा कि वित्त मंत्री की पहल से बच्चों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...