पलामू, जनवरी 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को नौडीहा बाजार प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने नौडीहा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय और छतरपुर के डिग्री महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों से कारण पूछते हुए वेतन रोकने का उन्होंने निर्देश दिया है। वित्त मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सहित सभी शिक्षक और कर्मियों को अनुपस्थित पाया। कॉलेज में ताला बंद पाया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महाविद्यालय परिसर से ही नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति से दूरभाष पर बात किया और तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय के प्राचार्य को हटाने को आदेश दिया और अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। नौडीहा बाजार प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.