वित्त मंत्री ने छतरपुर में भारी मालवाहकों की मध्य रात में कराई जांच, चार गाड़ियां जब्त
पलामू, सितम्बर 22 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार की देर रात में अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर सिटी में एनएच-139 पर भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया। सड़मा मोहल्ला स्थित महिंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे मंत्री ने वाहनों की जांच कराई। लगभग दो घंटे चले इस अभियान के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे 4 भारी वाहनों को जब्त किया गया। वाहनों में कोयला, लकड़ी, लोहे का स्क्रैप और गिट्टी लदी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन सामग्रियों के संबंध में अंतिम वैधानिक स्थिति दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी। मंत्री के साथ पहुंचे वाणिज्य कर के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार तथा राज्य कर पदाधिकारी कीर्तिवर्धन और वीर सिंह होरो ने वाहनों के कागजात की जांच की। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.