वित्त मंत्री ने की पारसनाथ पहाड़ की वंदना
गिरडीह, जुलाई 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेदशिखर पारसनाथ पहुंचकर भगवान के टोंकों का दर्शन-वंदन किया। वित्त मंत्री ने पारसनाथ पहाड़ की कठिन चढ़ाई बाइक से पूरी कर पारसनाथ पहाड़ का वंदन किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से मधुबन गेस्ट हाउस में वित्त मंत्री को बूके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मधुबन स्थित गुणायतन पहुंचकर राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाणसागर महाराज के दर्शन किए तथा उनका नमन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वित्त मंत्री के दौरे को लेकर मधुबन एवं पारसनाथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी पहाड़ यात्रा कराई गई। मंत्री के आगमन से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.