वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय
पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक रविवार को जिला कार्यालय बारालोट में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 17 जुलाई को नियुक्ति कराने की मांग को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पलामू में कर्मचारियों को नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसमें 36 हजार बेरोजगारों ने आवेदन भरा है। पलामू में नियुक्ति का मामला अधर में लटका है। यह भी पढ़ें- Jamui News: विभागीय आदेश के बाद भी नहीं हो रहा है ट्रेनों का ठहराव, ग्रामीणों ने कटौना हाल्ट पर किया धरना-प्रदर्शन बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.