लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी चिंतक और सांविधानिक व संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्र ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खुला पत्र लिख कर कर्ज और आर्थिक विषमता घटाने वाला बजट बनाने की मांग की है। पत्र में दीपक ने मांग की है कि इस बार वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का बजट ऐसा बनायें जिससे कर्ज और आर्थिक विषमता घटे , जिससे ऋण की मलीनता कम हो तथा समतामूलक समृद्ध, स्वावलम्बी, सशक्त और शहीदों के स्वप्नानुसार श्रेष्ठतम भारत का नवनिर्माण हो। उन्होंने कहा है कि भारत पर 747.2 अरब डॉलर विदेशी कर्ज है,जो पिछले 10 वर्षों में 92.04% बढ़ा है। हमारे पूरे बजट का पांचवां हिस्सा ( 20%) केवल ब्याज चुकाने में जा रहा है l देश पर वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के अंत तक 185.94 लाख रुपये का ऋण था, जो सकल घरेलू उत्पाद के आधे से अधिक ( 56 फीसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.