वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बहाल हो वरना आंदोलन किया जाएगा तेज
पलामू, जुलाई 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था में कथित कटौती को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर परिसदन में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की पलामू जिला कमेटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहरा विरोध जताया। इसके पूर्व बैठक की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पासवान ने की। नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। संदीप कुमार पासवान ने कहा कि राधाकृष्ण किशोर लंबे समय से उग्रवादियों के निशाने पर रहे हैं। छतरपुर विधानसभा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है और मंत्री को लगातार जंगली इलाकों का दौरा करना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा में कटौती गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अप्रिय घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.