कानपुर, जनवरी 2 -- सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग के सचिव वी वुअलनाम से मुलकात की। इसमें आठवें वेतन आयोग की शर्तों में मौजूदा पेंशनभोगियों की पेंशन संशोधन का स्पष्ट उल्लेख होने से पैदा हो रही चिंताओं को दूर करने की मांग की। इसके लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी कराने को कहा। सचिव ने आश्वस्त किया है कि मौजूदा पेंशनभोगियों की पेंशन के संशोधन को लेकर चिंता की कोई जरूरत नहीं हे। इसके अलावा जीपीएफ में जमा-आधारित बीमा (डीएलआई) के अंतर्गत अधिकतम बीमा लाभ Rs.60 हजार मिलता हैं, जो कि चौथे वेतन आयोग के बाद से संशोधित नहीं हुआ है। जबकि ईपीएफ 70 हजार रुपये ईडीएसआई देता है। सीजीईजीआईएस के लाभ को नए वेतनमान के आधार पर 15 से 25 लाख रुपये करने की मांग की। भ...