रिषिकेष, दिसम्बर 7 -- भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का दल रविवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता कर गंगा आरती में भी शिरकत की। रविवार को अधिकारियों का एक दल सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचा। जिनमें प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड अर्पणा करन, मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून डॉ. रेनुका जैन गुप्ता, प्रधान आयकर आयुक्त कानपुर शेवदान सिंह भदौरिया, त्रिपुरा भवन की रेजिडेंट कमिश्नर सोनल गोयल और सामाजिक कार्यकर्ता के यतीश राजावत शामिल रहे। अर्पणा करन ने कहा कि परमार्थ निकेतन जैसे संस्थान भारत की आध्यात्मिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। यहाँ का अनुशासन, पवित्रता, साधना और सेवा का वातावरण भीतर से, स्वयं से जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि "यहां आने पर लगता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.