धनबाद, जून 19 -- हरिणा कॉलोनी निवासी व बीसीसीएल के पीबी एरिया के क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक वल्पुला राजू ने गुरुवार की सुबह बरोरा थाना में लिखित शिकायत देकर कुछ लोगों पर देर रात उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर धमकी देने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने तथा अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक के आवास पर आधी रात को हंगामाशिकायत की जानकारी पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बुधवार की देर रात चार-पांच लोग हरिणा कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने आक्रामक तरीके से दरवाजा खटखटाते हुए उन्हें डराने-धमकाने तथा दबाव बनाने का प्रयास किया। वल्पुला राजू ने शिकायत में कहा है कि उनके आधिकारिक कार्यों, विशेषकर बिलों में कथित अनियमितताओं को ...