वित्त कंपनी के ऑफिस का शटर खुलते ही निकल गई चीख, अंदर लटका मिला युवती का शव
गोरखपुर, नवम्बर 8 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक वित्त कंपनी के ऑफिस में युवती का शव फंदे से लटका मिला। जैसे ही ऑफिस का शटर उठाया तो कर्मचारियों की चीख निकल गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। घटना की सूचना पाकर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बेटी की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के शवगृह भेज दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र की ईस्टर्नपुर कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती निंकी टिनकोनिया नंबर स्थित एक वित्त कंपनी में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात निंकी घर नहीं लौटी तो उसकी मां विमला ने उसकी तलाश शुरू की। रात नौ बजकर 42 मिनट पर विमला ईस्टर्नपुर स्थित वित्त कंपनी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.