गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानेसर नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में आयोजित वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में निगम क्षेत्र के 19 विकास कार्यों को मंजूरी मिली। नगर निगम की डिवीजन-1 के 9 और डिवीजन-2 के 10 कार्य पास हुए। इन कार्यों में नगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मुख्य सड़कें शामिल है। वित्त एवं संविदा कमेटी में पास हुए विकास कार्यों में डिवीजन-1 के वार्ड तीन में हयातपुर से गांव गढ़ी की सड़क निर्माण पर एक करोड़ 54 लाख, वार्ड-17,18 के शिकोहपुर गांव में मुख्य सड़क के निर्माण पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये, वार्ड-6,7 में गांव भांगरौला से बांस रोड़ के निर्माण पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये, वार्ड-4 में पटौदी रोड़ से ढ़ोरका में डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 4 करोड़ 26 लाख रुपये, वार्ड-1 में गांव गढ़ी से हरसरू में सड़क, फुटपाथ व ...