वित्त एवं लेखा सेवा के चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। वित्त विभाग ने वित्त एवं लेखा सेवा के चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दे दिया है। कानपुर स्थित चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अर्थ नियंत्रक संजय कुमार राय को कानपुर वित्तीय निगम का वित्त नियंत्रक, राज्य कर्मचारी सामूहिक बीमा निदेशालय के निदेशक अजय जौहरी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय का वित्त नियंत्रक, पशुपालन निदेशालय के वित्त नियंत्रक बृजेश कुमार को ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का वित्त नियंत्रक और कोषागार निदेशालय के अपर निदेशक निशांत उपाध्याय को ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं के वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.