वित्त एवं लेखा विभाग में 52 अफसरों का तबादला
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। स्थानांतरण नीति के तहत पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत 52 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 वरिष्ठ लेखाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही 19 वरिष्ठ लेखा अधिकारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह तबादले और नियुक्तियां पूर्ण रूप से प्रशासनिक आवश्यकताओं और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पांच साल तक जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.