वित्त आयोग के पैसे से बने प्रवेश द्वार पर कैसे लिखवाया प्रधान पति का नाम, नोटिस
कुशीनगर, जून 19 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत लमकन में वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित प्रवेश द्वार पर ग्राम प्रधान के पति का नाम लिखवा दिया गया है। मामले को लेकर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कड़ा रुख अपनाया है। गंभीर मानते हुए निवर्तमान ग्राम प्रधान/ प्रशासक व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है。
नोटिस और स्पष्टीकरण डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत लमकन में वित्त आयोग की धनराशि से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। इसमें आरोप है कि इस प्रवेश द्वार पर निवर्तमान ग्राम प्रधान/ प्रशासक के पति का नाम अंकित कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पर वित्त आयोग की निधि से 2,00,910 रुपये खर्च कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.