धनबाद, जून 13 -- धनबाद, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास महतो ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पंचम राज्य वित्त आयोग मद के तहत पंचायतों को आवंटित राशि के व्यय के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि आवंटित कर दी गई है। पंचायतों को जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर राशि उपलब्ध कराई गई है। हालांकि आवंटन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि राशि का उपयोग पंचायती राज विभाग की ओर से जारी की जाने वाली विस्तृत मार्गदर्शिका के अनुसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों को गति देने के लिए मार्गदर्शिका जारी करने की मांग विकास महतो ने कहा कि अब तक संबंधित विभाग द्वारा योजना क...