गाजीपुर, जून 8 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित छठवें वित्त आयोग की बैठक में राजापुर गांव के युवा ग्राम प्रधान अश्वनी राय का चयन किया गया है। जिले से एकमात्र प्रधान के रूप में उनका चयन होने पर क्षेत्र में खुशी और चर्चा का माहौल है। आगामी 12 जून को लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल स्कायर इन में आयोजित बैठक में अश्वनी राय जनपद के प्रधानों का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास एवं वित्तीय विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। पंचायती राज विभाग से भेजे गए पत्र के माध्यम से उन्हें बैठक में शामिल होने की औपचारिक सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- डीएम की स्वीकृति मिलने पर 487 ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य अश्वनी राय अपने विकास कार्यों के कारण पहले भी जनपद और प्रदेश स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। वह पंचायती...