वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलने वाली राशि राज्यवासियों की : कांग्रेस
रांची, अप्रैल 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेता भानु प्रताप शाही के बयान पर पलटवार किया। कहा कि भाजपा नेता इस तरह व्यवहार कर रहे हैं, जैसे केंद्र ने झारखंड पर कोई व्यक्तिगत उपकार किया हो। पंचायतों को मिलने वाली राशि केंद्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलने वाला राज्यों का संवैधानिक हिस्सा है। यह राज्य की जनता का पैसा है। केंद्र सरकार की ओर से जो राशि दी गई है, वह दो साल पहले ही मिलनी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से राशि जारी करने को लेकर कई तरह के अड़ंगा लगाने की कोशिश की गई। एक वर्ष पहले ही राज्य सरकार की ओर सारे सवालों का जवाब भी दे दिया गया था। इसके बावजूद राशि निर्गत करने में इतना विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो राशि उपलब्ध कराई गई है, वह कोषागार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.