झांसी, अप्रैल 1 -- झांसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संरक्षा, संचालन, राजस्व, कार्मिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। मंडल ने समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंडल ने 9.27 मिलियन टन की सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनेटिंग लोडिंग दर्ज की। जो पिछले वर्ष 8.42 मिलियन टन की तुलना में वृद्धि है। निर्धारित लक्ष्य 8.90 मिलियन टन के मुकाबले 10.1 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च 2026 को 1273 वैगनों की एक दिन में रिकॉर्ड लोडिंग कर मंडल ने एक नया इतिहास रचा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्य विभाग द्वारा 2060.80 करोड़ का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.64 प्रतिशत अधिक तथा निर्धारित लक...