वित्तीय साक्षरता से छात्रों को निवेश के प्रति किया जागरूक
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में मंगलवार को सेबी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के सहयोग से 'इन्वेस्टर अवेयरनेस एंड फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को बचत के महत्व, वित्तीय नियोजन और निवेश के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सेबी स्मार्ट ट्रेनर डॉ. निप्रेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बचत की आदत विकसित करने के साथ सही वित्तीय नियोजन के महत्व पर जोर दिया। संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिल सके। कार्यक्रम का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.