देवरिया, जुलाई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जन जागरूकता एवं नामांकन शिविर में वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण का शुक्रवार को केन यूनियन सभागार में फ्रेंचाइजी समूह द्वारा आयोजित जन जागरूकता अभियान व नामांकन शिविर के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान नीरज शाही ने किया।इसमें केन यूनियन के संचालक मंडल, परिषद के सदस्य सहित फ्रेंचाइजी स्वयं सहायता समूह के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विशेष कर पूर्वांचल के किसानों की निधि है। गन्ना जो पूर्व की सरकारों द्वारा इसको तोड़ने का काम किया गया लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार चीनी मिलों को बढ़ावा व गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ ही साथ उनकी आय में ...