मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा सोमवार को इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल लिट्रेसी पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। मुरादाबाद के हिन्दू कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अजीत कुमार मौर्य ने वित्तीय साक्षरता, बचत एवं निवेश, प्रतिभूति बाजार, शेयर बाजार, जोखिम एवं प्रतिफल तथा सुरक्षित निवेश की जानकारी दी।प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। केवल आय अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आय का उचित प्रबंधन, बचत और विवेकपूर्ण निवेश करना भी आवश्यक है। वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. महजबीन परवीन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को वित्तीय निर्णय लेने की व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...