सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- गोसाईगंज,संवाददाता। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत बुधवार को भद्दर का पुरवा बरौंसा में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां खाताधारकों, ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम है। सभी ग्राहकों को अपने बैंक खातों की केवाईसी समय से पूर्ण करानी चाहिए, क्योंकि केवाईसी अपडेट रहने से बैंकिंग सेवाएं सुरक्षित और निर्बाध रहती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मनी म्यूल बनने से बचना चाहिए, अर्थात किसी अन्य व्यक्ति को अपने खाते का उपयोग लेन-देन के लिए न करने दें। ऐसा करना वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने जैसा हो सकता है। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए बताया कि किसी भ...