सासाराम, फरवरी 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता डॉ. आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यशाला में बीकॉम (ऑनर्स) व एमकॉम के छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता डॉ. रैना चम्पावत शैक्षणिक निदेशक आरएसटीआईएल तथा निगमित सामाजिक दायित्व प्रमुख एसडीवीटीआईआई मुंबई रहीं। उन्होंने वित्तीय योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। समापन सत्र में चित्रा राव सहायक प्राध्यापक ने मुख्य वक्ता व आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. विशाल कुमार सह प्राध्यापक, डॉ. नवेन्दु निधान सहायक प्राध्यापक व डॉ. मनीष कुमार सहायक प्राध्यापक आदि थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.