मेरठ, मार्च 18 -- संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला का संचालन सेबी की प्रशिक्षक अर्चना शर्मा द्वारा किया गया। पहले दिन छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के महत्व, निवेश के विभिन्न साधनों तथा उनसे जुड़े जोखिमों के प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने सरल तरीके से बचत, निवेश और वित्तीय निर्णयों के महत्व को समझाया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की डॉ. नीतू एवं डॉ. कविता ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.