चतरा, मई 13 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के बारिशाखी पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पीतीज द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण ग्राहकों को बैंकिंग योजनाओं, बीमा एवं सुरक्षित लेन-देन के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर रीजनल मैनेजर भोला दानी ने ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बैंक से संबंधित धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित लेन-देन, ओटीपी, पिन की गोपनीयता बनाए रखने तथा डिजिटल बैंकिंग में सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अनिल गुप्ता, विजय भुईयां, घनश्याम यादव एवं इशरत खातून को दो-दो लाख रुपये का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.