मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। भारतीय रिजर्व बैंक के फाइनेंशियल लिटरेसी वीक के तहत आरोह फाउंडेशन, सिटी सेंटर मिर्जापुर द्वारा बुधवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी लोगों को बैंकिंग सेवाओं, केसीसी, केवाईसी और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में आरबीआई से दिशांत, नाबार्ड के डीडीएम शाश्वत सिंह, इंडियन बैंक के एलडीएम व एफएलसी प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संचालन फाइनेंशियल काउंसलर अभिषेक ओझा ने किया। इस दौरान केसीसी के लाभ, केवाईसी अपडेट की आवश्यकता और डिजिटल भुगतान की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजन आगे भी कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.