गढ़वा, अप्रैल 15 -- मझीआंव। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरबे गांव के मिसिर बिगहा टोला के वार्ड नंबर 6 और 9 में ग्रामीणों के साथ बैठक कर वित्तीय समावेशन स्कीम व वित्तीय साक्षरता की जानकारी सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग सुविधा से वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, केवाईसी, सी -केवाईसी, री-केवाईसी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर प्रशिक्षिक अंजू कुमारी के अलावा कलावती देवी, योगेश्वर प्रजापति, अवधेश प्रजापति, प्रमिला देवी, शोभा देवी, सीमा देवी सहित अन्य महिला-पुरुष उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.