वित्तीय संस्था और एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, तहरीर सौंपी
रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने एक वित्तीय संस्था और उसके एजेंट पर लाखों रुपये की जमा धनराशि वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर संस्था और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और धनराशि हड़पने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। फुलसुंगा निवासी योगेंद्र चौहान ने आवास विकास चौकी में दी तहरीर में बताया कि सचिन नामक व्यक्ति ने स्वयं को एक वित्तीय संस्था का एजेंट बताते हुए उन्हें विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। एजेंट ने दावा किया कि संस्था बैंक की तरह कार्य करती है और प्रतिदिन धनराशि जमा करने पर आकर्षक ब्याज दिया जाता है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर खाता बंद कर जमा राशि वापस करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने एजेंट के भरोसे पर अपने और पत्नी राजकुमारी चौहान के नाम से खाते खुलवाए। दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.