बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर। जिले के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षकों ने विततीय संस्थानों के निरीक्षण का अभियान चलाया। निरीक्षण दौरान बैंकों व डाकघरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बैंक ग्राहकों की समस्याएं भी सुनी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...