वित्तीय विवरण में एकरूपता से आसान होगी कारोबार की तुलना
प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संगठनों के वित्तीय विवरण के प्रारूप पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सीए गौरव अग्रवाल ने प्रारूप की वैधानिकता, उपयोगिता, वित्तीय शब्दावली, आंकड़ों के प्रस्तुतीकरण और आकलन की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सभी कारोबारी संगठन एक समान प्रारूप अपनाएंगे तो वित्तीय विवरणों में एकरूपता आएगी। इससे कारोबार की तुलना आसान होगी और वित्तीय जानकारी से अनजान लोगों के लिए भी विवरण समझना सरल होगा। साथ ही सरकार को नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए (डॉ.) नवीन चंद्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सचिव सीए एसबी पाठक और धन्यवाद ज्ञापन सीए पल्लवी जैन ने किया। संस्थापक सीए एससी कक्कड़ ने एसोसिएशन के उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.