बोकारो, अप्रैल 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्पादन, प्रेषण व परिचालन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की। इस अवधि में संयंत्र की सभी प्रमुख इकाइयों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक, त्रैमासिक व अर्धवार्षिक उत्पादन आंकड़े दर्ज किए। साथ ही कई वार्षिक उत्पादन कीर्तिमान भी स्थापित किए गए। स्टील मेल्टिंग शॉप(न्यू) से कच्चे इस्पात का उत्पादन 1.163 मिलियन टन के सर्वोच्च स्तर पर रहा। हॉट रोल्ड(एचआर) कॉइल का उत्पादन 4.267 मिलियन टन, कुल कोल्ड रोल्ड (सीआर) बिक्री योग्य इस्पात1.39 मिलियन टन, तैयार बिक्री योग्य इस्पात 4.15 मिलियन टन व कुल बिक्री योग्य इस्पात4.56 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया। प्रेषण के क्षेत्र में भी संयंत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कु...