बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। होली का पर्व संपन्न होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चालू कार्य 31 मार्च से पहले पूरे कराने के लिए तेजी से काम शुरू करा दिया है। वहीं कुछ इंजीनियर एवं ठेकेदार तो होली के अवकाश में भी काम पूरा कराने में लगे रहे। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित तिथि से पहले चालू काम पूरे करा लिए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त स्टॉफ लगाया है।लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, निर्माण खंड दो द्वारा इन दिनों जिले में 100 करोड़ से ज्यादा के काम चालू हैं, जिनमें निर्माण खंड द्वितीय द्वारा एमएफ रोड से मल्लापुर करौलिया किसरऊआ मार्ग शामिल है। इस मार्ग के लिए 3.75 से साढ़े पांच मीटर चौड़ाई में तैयार कराया जा रहा है। इस पर सरकार का नौ करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। इसी खंड के तहत वजीरगंज कसेर कटईया से विजय नगला तक 10 ...