मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीडीसी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति, उपलब्धि और लक्ष्य की स्थिति का आंकलन किया गया। बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि वार्षिक साख योजना के तहत जिले की उपलब्धि अब तक मात्र 48.22 प्रतिशत ही रही है। जबकि वित्तीय वर्ष में सिर्फ सात दिन बजे हैं। इस धीमी प्रगति पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी बैंकों को कार्यशैली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब कैंप मोड में काम करते हुए कृषि, उद्योग और खुदरा क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण वितरण करे, ताकि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके। बिस्फी विधायक आसिफ अहमद ने ग्र्रामीण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.