वित्तीय वर्ष में नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की योजना तैयार
बस्ती, जून 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलना चाहिए। इससे संबंधित नहरों के सिल्ट सफाई, अवैध कट आदि की तैयारी पूर्व में सुनिश्चित करा ली जाए। यह निर्देश उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने समिति के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-चार दिनेश मोहन को दिया। अधिशासी अभियन्ता दिनेश मोहन ने बताया कि 17 जून से नहरों में पानी आयेगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। किसानों के हित में नहरों के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने की कार्ययोजना वर्तमान वित्तीय वर्ष में तैयार कर ली गयी है। इसके आधार पर सतर्कतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। विधायक रुधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य ने बताया कि सूरतगढ़ तथा कोहरा माइनर में पानी नहीं पहुंच पाता है। क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय जेई को निर्देशित किया गया। गन्ना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.