वित्तीय वर्ष में खाद्य पदार्थों के 164 नमूने अधोमानक, 49 नमूने असुरक्षित
अमरोहा, जून 7 -- रविवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। बावजूद इसके मिलावटखोरों के हौसले बुलंद है। आए दिन खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में फेल आ रहे हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1295 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुए 332 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेज गए थे। इस अवधि में 394 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से 164 नमूने अधोमानक, 49 नमूने असुरक्षित, 13 नमूने मिथ्याछाप / नियमों के उल्लंघन श्रेणी तथा शेष नमूने मानक के अनुरूप पाए गए। उक्त अवधि में अधोमानक, मिथ्याछाप व नियमों के उल्लंघन से संबंधित खाद्य कारोबारक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.