अमरोहा, मार्च 29 -- वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में सरकारी कारिंदों की दौड़ भाग चल रही है। कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन सहित सभी कार्यालयों में देर शाम तक काम हो रहे हैं। बैंकों में भी वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर देर शाम तक काम चल रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम रिकॉर्ड तैयार करने और नए बजट की तैयारी में लगभग सभी कार्यालयों में सरकारी कार्मिक जुटे हुए है। सरकारी कारिंदों के लिए पिछले कई दिनों से मार्च की क्लोजिंग का काम चल रहा है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में बजट आवंटन पर अफसरों के निगाहें टिकी हुई है। जिसके चलते अफसर ट्रेजरी से लेकर शासन में संपर्क साध रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन (31 मार्च के नजदीक आते ही सरकारी दफ्तरों और बैंकों में पेंडिंग फाइलों को निपटाने में अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी लक्ष्य पूरा करन...