रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है या मजबूत। झारखंड पूरे देश में नीति आयोग के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 में तीसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा शासित बड़े राज्य गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली फिसड्डी साबित हुए। ऐसे में राज्य पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप सिर्फ और सिर्फ राजनीति से प्रेरित है। जहां तक कर्मचारियों के वेतनमान का विषय है तो इसमें हर वित्तीय वर्ष के प्रथम महीने में देरी होती रही है। भाजपा को वित्तीय व्यवस्था का ज्ञान नहीं है। वह सिर्फ भ्रम फैलाकर राजनीतिक जमीन तलाशने में लगी है। राज्य सरकार हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.