कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से ठीक पहले जिले के निबंधन कार्यालय में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। अंतिम दो दिनों में क्रेता और विक्रेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। सर्किल रेट में संभावित बढ़ोतरी की आशंका के चलते लोगों ने 31 मार्च तक हर हाल में अपनी जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री कराने की होड़ मचा दी। इन दो दिनों में कुल 468 लोगों ने रजिस्ट्री करवाई। इसमें 30 मार्च को 264 तथा 31 मार्च को 204 लोगों ने अपने दस्तावेजों का निबंधन कराया। इस दौरान कार्यालय में सुबह से देर शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। दस्तावेज नवीशों के काउंटर से लेकर रजिस्ट्री कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन सर्किल रेट बढ़ने से पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.