प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए डाक विभाग ने मंडल के तीनों डाक एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। 23 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च तक सभी एटीएम में अधिकतम स्वीकृत सीमा तक कैश लोडिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डाक अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक नॉन-ट्रांजैक्शन अवधि रहने की संभावना है। इस दौरान बैंकिंग कार्य सीमित रहने से एटीएम पर निर्भरता बढ़ेगी। ऐसे में पहले से पर्याप्त नकदी की व्यवस्था करना जरूरी है, जिससे लोगों को बिना किसी बाधा के पैसे निकालने की सुविधा मिल सके। प्रधान डाकघर,कचहरी डाकघर व एक कौशांबी में है डाक एटीएम।इस संबंध में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स...