आगरा, मार्च 28 -- वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के आखिरी रविवार 29 मार्च को जिले के सभी उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बैनामे किए जाएंगे। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का समय भी बढ़ाकर शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। जिले में कुल 10 उप निबंधक कार्यालय हैं। सभी में सामान्य दिनों की तरह रजिस्ट्री का कार्य होगा। अवकाश के बावजूद कार्यालय खुलने से लोगों को बैनामा कराने में सुविधा मिलेगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ जाती है। इसी कारण विभाग ने रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक सभी कार्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.