संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बजट भुगतान की होड़ मची रही। शासन से भी अंतिम समय तक बजट जारी हुआ। बजट प्राप्त होने के बाद उसका भुगतान कराने के लिए विभागों के जिम्मेदार जूझते रहे। ट्रेजरी में देर शाम तक बिल पहुंचा। ट्रेजरी के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। देर शाम तक विभिन्न विभागों का करीब पंद्रह करोड़ का भुगतान हुआ। हालांकि कई बिल भुगतान के लिए फंसे रहे। मगहर नगर पंचायत का एक करोड़ रूपए शासन को वापस किया गया। इसके अलावा सीएमओ और पीडब्लूडी विभाग के बिल भुगतान के लिए फंसे रहे।मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश होने के बाद भी सभी कार्यालय खुले रहे। बचे हुए बजट को खपाने में जिम्मेदार जुटे रहे। कई मद में धनराशि शासन से मंगलवार को भी प्राप्त हुई। धनराशि जारी होने के तत्काल बाद सारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.