बागपत, मार्च 31 -- बागपत। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर सर्वर डाउन रहने की समस्या बनी रही। जिसके चलते लोग परेशान बने रहे। जिलेभर की तीनों तहसीलों के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की बात करें, तो दिन भी 25 से 30 बैनामे ही हो पाए। मंगलवार को रजिस्ट्री दफ्तर में काम प्रभावित रहा। पोर्टल ठप रहने से दूरदराज से आए लोग बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस जाने को मजबूर हुए। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में जमीन खरीद के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक फरवरी से संपत्ति की रजिस्ट्री में आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था लागू की गई थी। अब बिना आधार ऑथेंटिकेशन के रजिस्ट्री नहीं होती है। क्रेता, विक्रेता और गवाहों का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.