मुंगेर, अप्रैल 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मार्च महीने के अंतिम दिन और वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को लेकर मंगलवार को मुंगेर जिला अवर निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों की भारी गहमागहमी रही। सुबह से ही कार्यालय परिसर में खरीदारों और गवाहों की लंबी कतारें देखी गईं। वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण लोग अपने दस्तावेजों का निष्पादन कराने के लिए आपाधापी में दिखे, ताकि नए साल में संभावित राजस्व बदलावों से बचा जा सके।​दिनभर कार्यालय का माहौल काफी व्यस्त रहा। जिला अवर निबंधन (रजिस्ट्रार) अश्वनी कुमार खुद व्यवस्था की कमान संभाले नजर आए। वह फाइलों के निपटारे और निबंधन प्रक्रिया को सुचारू बनाने में काफी व्यस्त दिखे। कार्यालय में सुरक्षा और कतारबद्ध तरीके से काम कराने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी। भीड़ को देखते हुए...