जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को पूरे दिन कार्यालयों में भागमभाग मची रही। महावीर जयंती की छुट्टी के होने के बावजूद कार्यालय खुले रहे और कर्मचारी बजट खपाने में जुटे रहे। कई विभागों का पेंडिंग भुगतान भी किया गया तो कई ने धनराशि खर्च न होने के कारण सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले विभागों में शिक्षा विभाग प्रमुख रहा। यहां से करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि सरेंडर की गई, जबकि 35 विभागों के 317 बिलों का 41 करोड़ 92 लाख रुपये भुगतान किया गया। कोषाधिकारी कार्यालय में सभी पटल के लोगों को सुबह 10 बजे ही बुला लिया गया था। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में सभी पटल सहायक, टीओ विभागों को धनराशि भेजने में व्यस्त रहे। वित्तीय वर्षय के अंतिम दिन समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य ...